फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में घर में नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पिता ने नामजद छात्र का बेटी से प्रेम-प्रसंग चलने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फतेहपुर भट्टा गांव निवासी रामआसरे की 17 वर्षीय बेटी पूजा उर्फ सिम्मी कक्षा 12 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह पांच बजे घर के लोग सोकर उठे तो आंगन में खड़े नीम के पेड़ से पूजा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारते हुए साक्ष्य जुटाए। वहीं परिजनों से पूछताछ की। पिता रामआसरे ने आरोप लगाया कि एक छात्र से बेटी पूजा से नजदीकी थी। एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि छात्र के उकसावे पर बेटी ने आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिता की तहरीर पर छात्रा से नजदीकी रखने वाले छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें