फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला सफाई कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिकूपुर में सोमवार तड़के ग्रामीणों की नजर गांव बाहर खेत किनारे रखी झोपड़ी में चादर के फंदे से लटके शव पर पड़ी। शव की शिनाख्त गांव निवासी सफाई कर्मचारी पद पर तैनात युवक के तौर पर हुई।
विज्ञापन

गांव बिकूपुर निवासी 45 वर्षीय सफाई कर्मी श्रीदयाल कुदरकोट पंचायत में तैनात थे। सोमवार तड़के खेतों की ओर गए कुछ ग्रामीणों नजर झोपड़ी में चादर के फंदे से श्रीदयाल के शव पर पड़ी। मृतक की मां चमेली देवी, मृतक की बहन रीना व राधा ने आरोप लगाया कि श्रीदयाल तीन दिन से भूखा था। पत्नी उसे खाना देने के लिए विवाद करती थी।
दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने सुलह कराई थी। झोपड़ी की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। श्रीदयाल के पैर जमीन पर लग रहे हैं। ऐसे में फंदा लगाकर मौत कैसे हो सकती है। मामला संदिग्ध है। वहीं राधा ने बताया कि रविवार को फोन करके श्रीदयाल ने दोनों बहनों को घर बुलाकर पत्नी से सुलह कराने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी की कलह ने भाई की जान ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें