फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Tue, 11 Apr 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के सहाब्दा के मजरा कबीरपुर में सोमवार सुबह नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। गेहूं काट कर लौटे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कबीरपुर निवासी विशुन दयाल दोहरे ने बताया कि भतीजे सनी की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव गुदरी अड्डा निवासी कल्पना (19) के साथ 22 फरवरी 2022 को हुई थी। सोमवार सुबह सात बजे घर के सभी लोग खेतों पर गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। इसके बाद वह भी बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए पास के गांव के लिए निकल गया। घर पर बहू कल्पना अकेली थी। करीब 10 बजे गेहूं काट कर लौटे परिजनों ने कल्पना का शव फंदे पर लटकता देखा।
इस पर परिजनों ने उसे व पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता अर्जुन सिंह ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कल्पना की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें