फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी युवक का शव गांव से कुछ दूर पर खेत किनारे पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिलने पर चीख पुकार मच गई। शनिवार तड़के खेत पर जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना परिजनों व गांव में पहुंची। जानकारी पर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। शव को फंदे से उतारते हुए साक्ष्य जुटाए गए। घटनास्थल पर बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह क्षेत्र के काजीपुर-जगजीवनपुर मार्ग पर खेतों में काम करने गए किसानों ने गांव काजीपुर निवासी प्रदीप (25) का शव एक पेड़ से फंदे पर लटका देखा। कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मृतक की पहचान करते हुए उसके परिजनों को बताया गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। थानाध्यक्ष विनोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना की गहनता से जांच की। घटनास्थल के आस पास निरीक्षण किया। मृतक के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि प्रदीप शुक्रवार शाम करीब सात बजे पड़ोस के गांव द्वारकापुर स्थित डेरी पर दूध देकर घर लौटा। थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता न चल सका। उसका फोन भी बंद जा रहा था। सुबह उसका शव फंदे पर लटके होने की खबर मिली। दिलीप ने बताया की करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव निवासी एक किशोरी की मां ने विनोद पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं घटना को संदिग्ध बताते हुए दिलीप ने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज था। जेल भी जा चुका था। प्राथमिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। परिजन की ओर तहरीर मिलने पर जांच शुरू कराई जाएगी।
मृतक प्रदीप के पिता दिलीप ने बताया कि बेटे की शादी दीपावली त्योहार के बाद होनी थी। सारी तैयारी भी हो गई थी। मृतक दो भाइयों रंजीत और आसिक से बड़ा था। दो बहनें प्रीती जो विवाहिता है। जबकि सुजाता (20) की अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें