फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः फंदे पर लटका मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रूरूगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुकला गांव स्थित खेत में शुक्रवार शाम एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके शरीर में चोटों के निशान और पैरों से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। युवक गुरुवार सुबह से लापता था। आरोप है कि सुबह गुमशुदगी कराने रुरुगंज चौकी व बिधूना कोतवाली गए पर पुलिस कर्मियों ने टरका दिया।
विज्ञापन

रुरुकला गांव निवासी अमर सिंह का बेटा अमन (20) पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि अमन गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। दस बजे परिजनों से उसकी मोबाइल फोन पर बात भी हुई थी।
शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ बताता रहा। मां पुष्पा व पिता ने गांव व रिश्तेदारों से बेटे के बारे में पूछताछ की, लेकिन देर रात तक वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पीड़ित माता-पिता पहले रुरुगंज चौकी व फिर बिधूना कोतवाली बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने गए।
विज्ञापन

आरोप है कि न चौकी पुलिस और न ही बिधूना कोतवाली ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद वह खुद बेटे की तलाश करने लगे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर सुधीर गुप्ता के खेत में लगे पेड़ पर अमन का शव रस्सी के सहारे लटका देख चरवाहों ने ग्रामीणों को जानकारी दी।
ग्रामीणों के साथ माता-पिता मौके पर पहुंचे। युवक के पैरों से खून बह रहा था और शरीर में चोटों के निशान थे। सूचना के एक घंटे बाद रुरुगंज चौकी पुलिस पहुंची। इसके बाद सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व बिधूना कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक का मोबाइल बंद हालत में मिला।
परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने व पुलिस पर सुबह गुमशुदगी न दर्ज कराने का आरोप लगाया। बिधूना कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एक साल पहले बड़े भाई ने की थी खुदकुशी
ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले अमन के बड़े भाई प्रिंस ने किसी मानसिक तनाव के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता का अमन ही सहारा था। वह काम में भी माता-पिता का साथ देता था। अमन की मौत के बाद से दोनों बेसुध हो गए हैं।

घटनास्थल पर रुरुगंज चौकी प्रभारी से पूछताछ करते सीओ। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें