औरैया के अछल्दा में निचली गंग नहर पुल के नीचे गुरुवार सुबह दो जानवरो के बीच एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन इलाकाई लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 33 वर्ष करीब है। शव काफी पुराना हाेने की वजह से फूल चुका था।