वाटर कूलर के पानी से डीसीएम की धुलाई करत युवक।
- फोटो : वाटर कूलर के पानी से डीसीएम की धुलाई करत युवक।
बिधूना (औरैया)। भीषण गर्मी में लोग ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन कस्बे में लगे एक वाटर कूलर से डीसीएम की धुलाई की जा रही है।
बुधवार को यह गजब नजारा देख लोग हैरान रह गए और नगर पंचायत को सूचना दी। अब नगर पंचायत ऐसा करने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी।
कस्बे में नगर पंचायत ने गर्मी में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए जगह- जगह वाटर कूलर लगवाए गए हैं। उधर, ब्लॉक गेट के समीप लगे वाटर कूलर से मोहल्ले में ही रहने वाला एक युवक अपनी डीसीएम की रोजाना धुलाई कर रहा है।
लोगों का आरोप है कि जब मोहल्ले के लोग ठंडा पानी लेने जाते हैं, तो उन्हें नल में पाइप लगा मिलता है। इससे लोग बिना पानी लिए ही लौट जाते हैं।
नगर पंचायत के ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।