अयाना कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह पहले गायब हुई किशोरी के मामले में पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
औरैया जिले के अयाना कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह बाद भी किशोरी का पता न चलने पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आए हैं। वहीं, सीओ ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से किशोरी के से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किसान ने तीन जनवरी को अयाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 29 दिसंबर को ऐमा सेंगनपुर निवासी कल्लू व दो अज्ञात लोग उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गए। एक जनवरी तक बेटी के न आने पर आरोपियों के घर जाकर शिकायत की।
इस पर असगर, सोनू, रिजवान, अफसाना, करिश्मा, मंसूर खां ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस किशोरी का अभी तक पता नहीं लगा सकी है। बुधवार को सीओ अजीतमल भरत पासवान व थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने पीड़ित के घर पहुंचकर किशोरी के संबंध में जानकारी जुटाई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के ऐमा सेंगनपुर स्थित एक घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। मामले में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।