यज्ञशाला में सुबह हवन के साथ यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यजमान राजीव शुक्ला ने अन्य कुंडों पर गायत्री साधकाें ने पूर्ण आहूति देकर गायत्री मंत्र के साथ अराधना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों के नामकरण, मुंडन, जल दीपोत्सव, दीक्षा के अलावा अन्य लोगाें के यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए। वहीं यज्ञशाला में दिनभर वेदों की गूंजे गुंजायमान रही। शाम को आयोजित दीपदान में सभी ने दीपों को दान किया। इस मौके पर संयोजक सुरेशचंद्र मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, हरीबाबू गुप्ता, हरीशंकर तिवारी, प्रदीप पोरवाल, कुसुम मिश्रा, सुशीला गुप्ता आदि मौजूद रहे।