फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्वर में तकनीकी खामी से बंद रहा सीटी स्कैन, लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली जिला अस्पताल में मंगलवार के दोपहर 11 बजे सीटी स्कैन मशीन ने काम करना बंद कर दिया। काफी देर परेशान होने के बाद कर्मचारियों को पता चला कि सर्वर में तकनीकी खामी आई है। इससे कई गंभीर मरीज डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। वहीं कुछ रेफर होकर आए मरीज बिना सीटी स्कैन कराए ही लौट गए, जबकि कुछ मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सीटी स्कैन प्रभारी सुभाष ने बताया कि मंगलवार सुबह मशीन अच्छे से चल रही थी। सिर्फ 10 लोगों का ही सीटी स्कैन हो सका है। एक घंटे सर्वर न आने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। बताया कि मशीन सर्वर से कनेक्ट है। मरीज का ब्योरा भी ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। मशीन ऑनलाइन ही आपरेट होती है। इसके लिए आईटी सेल लखनऊ से संपर्क किया गया है।
--
बोले जिम्मेदार...
सर्वर में तकनीकी खामी आने की जानकारी सीटी स्कैन का संचालन कर रहे कर्मचारियों ने दी है। इस वजह से कुछ मरीजों को परेशानी हुई है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप यादव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें