फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कजरी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित सत्तेश्वर मंदिर पर हर साल की तरह से रक्षाबंधन पर्व पर लगने वाले कजरी मेला में गुरुवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। साथ ही परिसर में स्थित तालाब के पानी को कजरी पर छिड़कर कर पवित्र किया। इस मौके पर बच्चों ने मेले में लगे झूलों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर सत्तेश्वर मंदिर पर लगे कजरी मेले में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पर्व को देखते हुए मंदिर को रंग बिरंगी झालराें से सजाया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही तालाब के पानी को कजरियों पर छिड़का। इसके उपरांत कजरियों को भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। मेले में काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को कजरियां दी व गले मिलकर पर्व की बधाई दी। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने दैनिक जरूरतों का सामान खरीदा। वहीं बच्चों ने परिसर में लगे कई प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। साथ ही पकवानों का लुफ्त लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें