फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी रहने से 40 मिनट बंद रही क्रासिंग, जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। औरैया-रसूलाबाद व कंचौसी-झींझक रोड पर अक्सर क्रॉसिंग बंद रहने से लोग जाम में फंसकर काफी परेशान रहते हैं। गुरुवार को कंचौसी पूर्वी क्रासिंग पर यही नजारा रहा। डीएफसी ट्रैक पर दोपहर लगभग 12 बजे मालगाड़ी के खड़े हो जाने से लोगों को 40 मिनट तक बंद क्रासिंग के चलते जाम के झाम से जूझना पड़ा। जिससे उनमें आक्रोश दिखाई दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मालगाड़ी जाने के बाद कड़ी मशक्कत से जाम को खुलवाकर वाहनों को पास कराया।
इटावा से कानपुर जा रही मालगाड़ी न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे ट्रैक क्लियर न होने के चलते कंचौसी पूर्वी के बीचों बीच डीएफसी ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस बीच क्रासिंग बंद होने के चलते कंचौसी-झींझक रोड, नहर पुल पर ट्रक, स्कूली वाहन और बाइक सवार लोग जाम में फंसे रहे। क्रॉसिंग के आसपास लंबा जाम लग गया। मालगाड़ी के ट्रैक पर खड़े होने के चलते 40 मिनट रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इससे क्रासिंग के दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रूट की कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन जाम लगना आम बात है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया गया था। इसके कारण औरैया कंचौसी रसूलाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हल्की बारिश में लोग जाम में फंसे रहे। गेटमैन ने मालगाड़ी निकलने के बाद 12 बजकर 45 मिनट पर क्रासिंग खोली। वहीं ट्रैक क्लियर न होने की वजह से एक मालगाड़ी को आउटर पर खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन

टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित दो मालगाड़ियों के निकलने के बाद क्रॉसिंग को खोला गया। इस बीच जल्द बाजी में निकलने के चक्कर में वाहन सवार एक दूसरे से झगड़े नजर आए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने जाम खुलवाया। इस संबंध में न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया आगे मालगाड़ी खड़ी होने से मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें