फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः महिला के झोले से 25 हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़ित वृद्धा । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर शुक्रवार दोपहर ठेले से सब्जी खरीद रही महिला का झोला काट कर तीन युवतियों ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी और रास्ते में सब्जी खरीदने के दौरान वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी गायत्री देवी पत्नी प्रभु शंकर मिश्रा का पुत्र एयर फोर्स में तैनात है। उसने अपनी मां के खाते में 25 हजार रुपये भेजे थे। शुक्रवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे गायत्री देवी स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक ठेले पर रुक कर वह सब्जी खरीदने लगीं।
तभी वहां पहुंची तीन युवतियों ने उनके झोले को काटकर उसमें रखे 25 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद तीनों वहां से रफूचक्कर हो गईं। झोला कटा और युवतियों को भागते देख महिला ने शोर मचाया। जब तक लोग समझ पाते युवतियां भीड़ में गुम हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें युवतियां टप्पेबाजी करती दिख रही हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपी युवतियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में सब्जी खरीद रही महिला के पास खड़ी युवती। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें