फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में गैंगस्टर के वादी दरोगा से हुई जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत अन्य आरोपियों की मंगलवार को विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट में गैंगस्टर एक्ट के वादी दरोगा रामसहाय पटेल से जिरह की गई, जो कि अभी जारी है। 21 जुलाई को अगली सुनवाई तिथि तय कर कोर्ट ने सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की मौत हो गई थी। हत्या का यह मुकदमा इस समय विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट संजय कुमार सिंह के समक्ष तेजी से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक आदि पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने वाले वादी दरोगा रामसहाय पटेल को बतौर गवाह कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर बचाव पक्ष के वकील गोपाल बाजपेई व दीपेंद्र सिंह एडवोकेट ने दरोगा से जिरह की। इस मौके पर अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता हृदय नरायन पांडेय व रमेश चंद्र मिश्रा तथा एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय कर इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को वापस विभिन्न जेलों में भेज दिया। गौरतलब है कि कमलेश पाठक आदि को गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें