फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार दो घायल

Sun, 28 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती टक्कर से घायल युवक आनंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर इंडियन आयल तिराहे पास भाड़े का सामान लादकर शहर की ओर जा रही डीसीएम को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक व एक अन्य युवक घायल हो गए। सिपाहियों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डीसीएम कार चालक एटा के ग्राम मलावन निवासी आनंद (28) पुत्र रतन सिंह रविवार सुबह लगभग 9 बजे डीसीएम में गाजियाबाद से सामान लादकर औरैया आ रहे थे। औरैया शहर में अंदर आने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे चालक आनंद व उसमें सवार एटा जिले के ग्राम मलावन निवासी विक्रम (22) पुत्र ठाकुरदास गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर पास ही स्थित इंडियन ऑयल चौकी पर तैनात सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां डीसीएम में सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित भागने में सफल रहा। उधर, पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक आनंद को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें