फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 25 May 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सेंगुर नदी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर लूट के दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान तीन अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। एसपी ने इस सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि 15 मई को थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के मऊखास गांव के पास लुटेरों ने चालक जीत बहादुर को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया था। चालक को अजनपुर गेट के पास फेंक दिया था। 20 मई को मंगलपुर थाना क्षेत्र जगन्नाथपुर के पास लुटेरों ने ट्रैक्टर चालक नूर आलम को मारपीट कर शहर के कोतवाली के पढ़ीन गांव के पास फेंक दिया था।

इसके बाद मौके से भाग गए थे। 20 मई को हुई घटना की रिपोर्ट औरैया कोतवाली में दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने मय फोर्स के साथ शहर के फफूंद रोड स्थित सेंगुर नदी पुल के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को खड़ा देखा। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ करनी चाही तो वह भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने अपना नाम आफाक अहमद निवासी दुसरामऊ थाना रसूलाबाद व अंकित शुक्ला पुत्र महेशचंद्र निवासी जोत थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ये लुटेरे अभी भी हैं फरार
औरैया। लूट की घटनाआें में शामिल रहने वाले पुष्पेंद्र यादव पुत्र तेज सिंह निवासी रसूलाबाद, अजय चिकवा पुत्र पप्पू निवासी रसूलाबाद व सानू निवासी दिबियापुर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें