कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित हाईवे पर शनिवार रात चालक को झपकी आने से ट्राला आगे खड़े ट्रक में जा घुसा । ट्राला चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार देर रात एक ट्राला कानपुर से आगरा की ओर जा रहा था। बाबरपुर में हाईवे पर चालक को झपकी आ गई। इससे ट्राला आगे खड़े ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला के परखच्चे उड़ गए। ट्राला चालक बुरी तरह से फंस गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्राला चालक की पहचान उमरी थाना नुहू, जिला फरीदाबाद निवासी मुबीन (30) पुत्र अयूब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए। भेज दिया।