घटनास्थल पर घायल को संभालते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
ब्रह्मदेव मेले में जा रहे इटावा के इकघरा गांव के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार को दिबियापुर के ककोर गांव मोड़ के पास पलट गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें तीन सैफई रेफर किया गया है। मंगलवार को इटावा के ग्राम इकघरा निवासी अमन पाल (24) पुत्र राजनारायण की 2014 में आर्मर फोर्स में नौकरी लगी थी। मनौती पूरी करने को लेकर सभी लोग अन्य परिवारीजनों व ग्रामीणों के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली से दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचौसी स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर झंडा चढ़ाने जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के ग्राम ककोर पर मोड़ते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार इकघरा इटावा निवासी अमन, शिवम दुबे (20) पुत्र विनोद दुबे, नमन दुबे (18) पुत्र प्रमोद दुबे, गजेंद्र (25) पुत्र मुुकुट सिंह, प्रेमचंद्र (40) पुत्र टीकाराम पाल, आकाश (15) पुत्र राजाराम, नीलेश (26) पुत्र शिवराम सिंह, नरेंद्र (22) पुत्र राम प्रताप, लवकुश (15) पुत्र सुरेंद्र, संजीव कुमार (23) पुत्र सुरेंद्र, अवधेश (25) पुत्र रामबाबू, राजनरायण (50) पुत्र भगवानदीन, अवनीश (22) पुत्र लाडले सिंह, रणवीर सिंह (21) पुत्र रज्जन सिंह, आकाश (15) पुत्र सर्वेश सलेमपुर फफूंद निवासी राधा (7) पुत्री महेश, साम्हों भर्थना इटावा निवासी देवेंद्र सिंह (35) पुत्र साहब सिंह, नांदपुर फफूंद निवासी रामकुमार (45) पुत्र राम सिंह घायल हो गए।
ट्राली पलटते देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे और ट्राली के नीचे दबे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। तत्काल सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल भेजा। यहां पर डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद्र, देवेंद्र व रामकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया, शेष घायलाें का सौ शैय्या युक्त अस्पताल में उपचार जारी है।