फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 20 घायल

Wed, 12 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 13- एंबुलेंस से घायलों अस्पताल पहुंचाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जलूपुर मोड़ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में बीस लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली में 40 श्रद्धालु मौजूद थे। घायलों को अजीतमल सीएचसी लाया गया, जिसमें आठ को सैफई रेफर कर लिया था। मंगलवार को कानपुर देहात के थाना गजनेर के ग्राम देवपुर से 40 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली इटावा के लखना स्थित कालिका देवी मंदिर गए थे। लौटते समय दोपहर 12 बजे जलूपुर मोड़ के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। ट्राली पलटने से उसमें सवार घायलों में गजनेर के देवपुर निवासी पुष्पेंद्र (13)पुत्र गनेशी, महेश (50), गीता (18) पत्नी रोहतक, शिवानी (12) पुत्री सुरेश, मीरा (48) पत्नी ओमप्रकाश, प्रेमवती (52) पत्नी जमींदार, मिथलेश (11) व विनीता (13) पुत्रियां गजेंद्र सिंह, प्रदीप (11) पुत्र जमींदार, सूरज (4) पुत्र रमेश, खुशबू (9) पुत्री रमेश, कानपुर देहात के खलौली निवासी राममिलन (45) पुत्र सुरजन, गजनेर निवासी विशंभर (42) पुत्र हुब्ब लाल, चमेली (35) पत्नी रमेश, यशपाल (55) व ओमप्रकाश (45) पुत्रगण सागर, नंधना गजनेर निवासी लक्ष्मी (20) पुत्री ओम प्रकाश, उर्मिला (52) पत्नी शिशु पाल, गनेशपुर गजनेर निवासी मोहन (25) पुत्र कमोल सिंह और फरीदपुर बिदंगी निवासी श्रीराम (62) पुत्र छोटेदास घायल हो गए।  चमेली, लक्ष्मी, विशंभर, राम मिलन, महेश, मीरा, प्रेमा देवी व अंजू को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें