फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में हजारों का सामान राख

Mon, 24 Apr 2017 12:02 AM IST
औरैया
विज्ञापन
fire - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलापुर पन्हर में एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगते देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ग्राम कलापुर स्थित बंजारन डेरा निवासी उजागर पुत्र अतर सिंह के घर रविवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। घटना के दौरान घर के सभी लोग बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे।

अचानक घर से धुआं उठते देख सभी लोग घर मेें अंदर की तरफ दौड़े। जहां पर गृहस्थी के कमरे में जोर की आग की लपटें उठते देख हड़कंप मच गया। आग लगते देख ग्रामीण बाल्टियाें में पानी भरकर आग बुझाने पहुंचे लेकिन आग ने भयावह रूप ले लिया।
विज्ञापन


इसी बीच फायरब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पीड़ित उजागर का खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़े व दैनिक जरुरतों का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से लगभग 70 हजार रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने आग से बर्बाद हुए पीड़ित को आर्थिक मदद दिए जाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें