फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ और भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन


कंचौसी (औरैया)। कस्बे के आजादपुर फफूंद निवासी युवक ने गृह कलह से तंग आकर सोमवार दोपहर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचौसी क्षेत्र के आजादपुर फफूंद निवासी अरविंद (22) पुत्र हाकिम सिंह ने सोमवार दोपहर कंचौसी रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर जयराम यादव ने मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि अरविंद की शादी पिछली जुलाई में हुई थी। वह घरेलू कलह को लेकर तनाव में रहता था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें