फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के शव की शिनाख्त हुई

Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अटसू क्षेत्र में मिली अर्द्धनग्न किशोरी के शव की शिनाख्त रविवार सुबह हो गई। युवती अटसू के ही एक मकान में रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया था। शव को मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


 शनिवार शाम कस्बे में अर्द्धनग्न हालत में एक किशोरी का शव मिला था। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मृतका की पहचान रविवार को पूजा राजपूत पुत्री रिटायर्ड फौजी कल्याण सिंह निवासी अटसू के रुप में हुई। मृतका वर्तमान में आवास विकास कालोनी कानपुर में पूरे परिवार के साथ रह रही थी। उसका घर अटसू कस्बे में हालेपुर रोड पर था। समय-समय पर वह कानपुर से अटसू आती जाती थी। कोतवाल ने बताया कि करवाचौथ के कुछ दिनों पहले वह अपनी मां श्रीदेवी के साथ अटसू आई थी। लेकिन करवाचौथ पर उसकी मां कानपुर लौट गई थी।

शुक्रवार देररात तक मृतका ने अपने परिजनों से फोन पर बातें की। लेकिन बाद में उसका फोन आफ  हो गया था। शव की पहचान के बाद ग्रामीणों ने पूजा की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मृतका की मां श्रीदेवी, भाई भरत सिंह व पिता कल्याण सिंह कोतवाली अजीतमल पहुंचे। परिजनों ने उसका कब्जे में ही दाह संस्कार किया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मारपीट की पुष्टि हुई है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गई है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


कल ही हो सकती थी पहचान
युवती का शव मिला तो पुलिस ने जल्दबाजी करते हुए मौके से शव हटवा दिया। ग्रामीणों को ठीक से चेहरा भी नही देखने दिया। ग्रामीणों में शव मिलने को लेकर आक्रोश था। अगर पुलिस शव हटाने में जल्दबाजी न करती तो कल ही शिनाख्त हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें