फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 03 Apr 2017 12:07 AM IST
औरैया
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के पिता व भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेला -बिधूना रोड पर नूराबाद भट्ठा के पास प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया। इन्होेंने  बस के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने शव रखकर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव आरमपुर निवासी सुदीस(22) पुत्र सुघर सिंह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। यह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। रविवार को यह बाजार करने बाइक से कुदरकोट गए थे। यह देर शाम करीब 6:30 बजे वापस लौट रहे थे। नूराबाद ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने इन्हें रौंद दिया। इससे सुदीस की मौके पर मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने दौड़कर बस को पकड़ लिया। इन्होंने चालक को धुन दिया। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए। गुस्साए ग्रामीणों ने बेला बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीण सड़क  पर डटे थे। यह डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम बृजकिशोर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें