फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Tue, 23 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाराजपुर में एक खेत पर सोमवार सुबह युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। काफी देर बाद एक युवक ने उसकी शिनाख्त बहनोई के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की बात मान रही है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाराजपुर गांव के खेत में मिले शव की कोई पहचान नहीं कर सका। हाथ में सिर्फ सोनू कुशवाहा गुदा था। गर्दन व सिर के आसपास काफी खून पड़ा था और खेतों में पहियों के निशान थे।  इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद फफूंद निवासी राजेश बाबू ने उसकी पहचान इटावा के बकेवर थाना के गांव चकरपुर निवासी सोनू कुशवाहा(25)पुत्र भगवान दास कुशवाहा के रूप में की। उसने बताया कि सोनू हलवाई का काम करता था।  वह गांव निवासी बड़े साढ़ू बबलू पुत्र हरनारायण के साथ रविवार को बाइक से अनंतराम बाजार करने की बात कहकर गया था। देर शाम बब्लू घर पहुंच गया मगर सोनू नहीं पहुंचा। सूचना पर अन्य परिजन भी रोते बिलखते आ गए। सोनू की पत्नी राजकुमारी का रो रोकर बुरा हाल था।

सोनू के चाचा रामआसरे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। मौके की स्थित से देखकर लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें