फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक से मोबाइल और रुपये छीने

Tue, 13 Dec 2016 12:17 AM IST
औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में लेटा घायल टेंपो चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवारियां लेकर बंशी से अछल्दा आ रहे टेंपो को कुछ लोगों ने घेर लिया। इन्होंने  चालक को टेंपो से उतारकर लात घूसों से पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उससे तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने अछल्दा थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


गांव लिडै़यापुर निवासी श्याम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह टेंपो चलाता है। सोमवार सुबह वह टेंपो में सवारी लेकर बंशी से अछल्दा आ रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसके टेंपो को जबरन रुकवा लिया और मदापुर्वा गांव के पास उसको उतारकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी उससे तीन हजार रुपये नगद व एक मोबाइल छीन ले गए। टेंपो की सवारियों ने उसे सड़क से उठाया। इसके बाद पीड़ित अछल्दा थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें