फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Wed, 01 Mar 2017 12:08 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चरा रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने धमकाकर छेड़छाड़ की तहरीर लिखवा ली। इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। इस घटना से पीड़िता व उसके माता-पिता दहशत में हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी 24 फरवरी की शाम को गांव के बाहर खेत में बकरी चरा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि गांव का दबंग युवक मारपीट करते हुए अरहर के खेत में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर आकर माता-पिता को जानकारी दी। माता-पिता पीड़िता को लेकर देररात कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस घटना कोे दबाने में जुट गई। पीड़िता व उसके माता-पिता और इनके साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धमकाया है। पीड़िता की तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ में लिखवा ली। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भी नहीं भेजा।  

कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने पहले तो बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। बाद में फोन कर बताया कि उन्होंने एसआई से बात की थी। मामला मारपीट का समझ में आया है। पीड़िता जो तहरीर देगी उसी अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी राम किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।  घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज होगी। वह इस मामले को दिखवाएंगे। मामला सच है तो पीड़िता को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें