फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास बेहोश मिली किशोरी

Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़‌िता की मां को मारी गोली - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नगर से सटी भट्टा बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोरी रेलवे लाइन के किनारे बेहोश मिली। मामले में किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर पुत्री को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी के लिए भेजा।
विज्ञापन


भट्टा बस्ती निवासी पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी पुत्री ने होश आने पर उसे पूरी बात बताई है। पुत्री के अनुसार शुक्रवार रात दो बजे घर के बाहर बने शौचालय में शौचक्रिया को गई थी। तभी पड़ोस के एक युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रेलवे लाइन के पार ले गया। जहां पर दुष्कर्म किया। काफी देर बाद खोजबीन की तो वह रेलवे लाइन के पार वह बेहोश मिली। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद युवक रन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव तैय्यापुर निवासी युवक ने दो युवकों के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ करने की तहरीर दी है। युवक ने रिपोर्ट में बताया कि दो जनवरी को वह लोग घर में सोये थे । एक कमरे में मां के पास उसकी 16 साल कर बेटी थी। रात को 12 बजे गांव का ही विनीत कुमार पुत्र प्रहलाद व उसका एक साथी घर में घुस आया। दोनों उसकी बेटी से गंदी हरकतें करने लगे। इस बीच चिल्लाने पर उसकी मां जाग गयी। इस पर युवक भाग गये। किशोरी ने बताया कि विनीत अपने हाथ में चाकू लिए था। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर दोनों ही युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें