शिकायती पत्र दिखाता पीड़ित रूप किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
पुत्रों के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। पिता ने एसपी औरैया को शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पिता ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी से वह व परिवार के लोग दहशत में हैं।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी रूप किशोर राठौर पुत्र स्वर्गीय नाथूराम ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह मूल रूप से अलसदपुर थाना लवेदी जिला इटावा का निवासी है। पुत्र हर्षित राठौर की हत्या की गई थी। इसकी रिपोर्ट कानपुर देहात में हुई थी। सुनील कुमार मुख्य आरोपी है। मुकदमा दर्ज होने से सुनील कुमार रंजिश मानने लगा।
दूसरे पुत्र पुष्पेंद्र बाबू क ी सुनील ने अपने साथियों के साथ घर से बुलाकर हत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन सुनील की गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुनील मुकदमा वापस न लेने पर हत्या कर सकता है। उसे व परिवारीजनों को सुनील से जान का खतरा है। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा के लिए एसपी से गुहार लगाते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।