हरचंदपुर चौकी के बाहर पुलिस से कुछ युवकों ने हाथापाई की। हालांकि पुलिस इस घटना से इनकार कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम हरचंदपुर क्षेत्र में दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। एक पक्ष मामला चौकी में लेकर पहुंचा। यहां पर दोबारा विवाद की स्थिति बनी और दोनों पक्ष भिड़ गए। इस बीच दो सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया तो कुछ युवकों ने सिपाहियों के साथ भी हाथापाई की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।