फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व बाइक लुटेरों पर गैंगस्टर

Thu, 16 Feb 2017 10:06 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पुलिस ने ट्रैक्टर व बाइक लूट करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को शांति भंग में निरुद्ध किया है। 21 नवंबर 2016 को एरवाकटरा पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर व बाइकें बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज शिवकुमार ने बताया कि सर्वेश कुमार बघेल पुत्र मुंशीलाल निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद, सौरभ उर्फ बाबा यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव निवासी बेड़ियापुर थाना भरथना, अरुण कुमार उर्फ अन्ना यादव पुत्र नेत्रपाल निवासी मंडनई थाना शिकोहाबाद, मोहित उर्फ कल्लू पुत्र किशन प्रकाश यादव निवासी नगला विधि थाना भरथना के खिलाफ जनता में भय व आतंक व्याप्त करने के कारण उक्त चारों अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त अपराधी शातिर किस्म के हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आधा सैकड़ा से अधिक लोगों पर गुंडा एक्ट व एक सैकड़ा लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है।

बैनामा करा युवक को अगवा किया
जबरन जमीन का बैनामा कराने का विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और पीड़ित के मामा के लड़के का अपहरण कर लिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  गांव बखरिया निवासी रोहित पुत्र छोटेलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हर्राजपुर दिबियापुर निवासी मुनीश्वर, सुनीश्वर, संजीव पुत्रगण सुखराम व राजा बेटी पत्नी सुखराम ने उसकी जमीन का जबरन बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके मामा के लड़के आशाराम का जबरन अपहरण कर ले गए। काफी तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नही चला। वहीं थाने में भी उसकी सुनवाई नही हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बेला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेला थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें