फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 21 Jul 2016 11:33 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली में हरियाणा से जिले में बेचने को लाए गए दो हजार शराब के क्वार्टर के मामले में  पुलिस ने बुधवार को एक को हिरासत में लिया था।  माफिया मौके से फरार हो गया था।  सरगना की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार दबिशेें दे रही है। वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत खुले बाजार में एक लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी ने अछल्दा पुलिस को पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।  
विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा से टैक्स चोरी कर जिले के इटैली गांव में मैजिक से11 बोरियों में भरकर शराब के दो हजार क्वार्टर लाए गए थे। अछल्दा पुलिस ने सती मंदिर के पास से यह शराब पकड़ ली। मौके से अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस संबंध में वार्ता के दौरान एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि इस अवैध शराब के कारोबार का माफिया भरथना निवासी श्रीपाल मौके से फरार हो गया है। इस सिलसिले में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से मिले मोबाइल से भी कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं। इससे अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि यह बड़ा रैकेट है। रैकेट से जुड़े लोग अवैध तरीके से शराब लाकर औरैया जिले में बेचने का कारोबार करते हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शराब के क्वार्टरों की कीमत खुले बाजार में एक लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। मैजिक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें