फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरवाकटरा, लहरापुर में एक-एक नोजल सील

Sat, 06 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली को लेकर गठित टीम ने एरवाकटरा व बिधूना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। घटतौली मिलने पर दोनों क्षेत्रों के एक-एक पेट्रोल पंपों पर मशीन के एक-एक नोजल को सील किया गया है।  शुक्रवार को बांट-माप निरीक्षक हरीश बंसल, डीएसओ दिलीप कुमार, सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला, एसडीएम बिधूना विजय प्रताप सिंह सेंगर ने बिधूना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया। गौड़ापुर स्थित शिवम किसान सेवा केंद्र पर पेट्रोलियम मशीनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


यहां पर भी एक मशीन के एक नोजल से पांच लीटर में 40 एमएल पेट्रोल कम निकला। इस पर मशीन के एक नोजल को भी सील कर दिया गया। बांट-माप अधिकारी हरीश बंसल ने बताया कि अभियान के दौरान बालाजी गैस एजेंसी पर चेकिंग की गई। जहां पर कांटा बांट बिना मोहर के पाए गए व घरेलू सिलेंडर स्टाक में न होने पर चेक नहीं हो सके।

मौजूद कामर्शियल सिलेंडर सही पाए गए। एरवाकटरा क्षेत्र चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने नेहा किसान सेवा केंद्र की चेकिंग की। जहां पर एक मशीन के नोजल से पांच लीटर नापने पर 40 एमएल पेट्रोलिम पदार्थ कम निकला। इस पर उसके एक नोजल को सील कर दिया गया। कई जगह अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों की जांच में संतुष्टि पाई, लेकिन मशीनों की सील दोबारा दुरुस्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें