फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से वृद्ध घायल, रेफर

Sun, 13 Nov 2016 09:49 PM IST
औरैया
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम घासी का पुर्वा निवासी एक अधेड़ पर शनिवार की शाम फायर कर दिया गया। घायल अधेड़ को सौ बेड जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। घायल के पुत्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम घासी का पुर्वा निवासी रामसेवक (70) पुत्र शोभाराम के ऊपर शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली वृद्ध के हाथ में लगी। सूचना पर पहुंचे वृद्ध के पुत्र अर्पित ने पिता को घायलावस्था में सौ बेड जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने  गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।  घायल के पुत्र अर्पित ने पड़ोसी पर पुरानी रंजिश को लेकर पिता पर फायर करने का आरोप लगाया है। अर्पित ने बताया कि पड़ोसी ने उसे मारने के लिए फायर किया था। पिता के बीच में आने से वह घायल हो गए। अर्पित ने थाना पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें