फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी मालिक से लाखों की टप्पेबाजी

Thu, 11 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते उपेंद्र तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने आए गैस एजेंसी मालिक की कार से टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा थैला चुरा लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  शहर के कानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के बाहर दोपहर लगभग 2 बजे मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी पूर्व प्रधान कड़रिया उपेंद्र तिवारी पुत्र प्रेम अवतार गैस एजेंसी का 3 लाख 25 हजार रुपया जमा करने आए थे। उपेंद्र ने बताया कि वे कार से जैसे ही बैंक के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां आए एक युवक ने उनके कार से आयल टपकने की बात कही। फिर वे कार से उतरकर बोनट उठाकर देखने लगे। ऑयल देखने लगे। इसी बीच गाड़ी के शीशे खुले पाकर टप्पेबाज ने उनका झोला पार कर दिया। उपेंद्र ने बताया कि झोले में तीन लाख 25 हजार रुपये के अलावा 2 लाख 25 हजार रुपये की आरटीजीएस की एक चेक, एक 70 हजार रुपये की एकाउंटपेई चेक व दो ब्लैंक चेक थीं।  उपेंद्र ने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी की।

इधर, पीड़ित ने बताया कि वह जानकारी के अभाव में छुट्टी वाले दिन बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे थे। इस संबंध में ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें