फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर चालक से लूट के आरोपी दबोचे गए

Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौजूद लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली अजीतमल पुलिस ने  मंगलवार को लोडर चालक से हुई लूट के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि मंगलवार को कोतवाली अजीतमल के हाइवे पर गांव मोहारी के निकट कानपुर से मथुरा जा रहे लोडर को रात नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया था। बाइक सवारों ने लोडर चालक से लूट करते हुए मोबाइल व 230 रुपये नगद लूट लिए थे।
विज्ञापन


लोडर चालक लाल बहादुर  निवासी जाजमऊ कानपुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इस मामले में सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी देेवेंद्र प्रताप सिंह ने एस आई राजवीर सिंह आदि ने फूटा कुआं के पास आरोपी नितिन पुत्र जगराम सिंह दोहरे निवासी नगला खादर, बकेवर समेत आसू पुत्र सोबरन सिंह निवासी आदर्श नगर लखना को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें