फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने सड़क पर बेंचें डाल लगाया जाम

Tue, 18 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
वकीलों को समझाते सीओ सिटी भास्कर वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दबंगों द्वारा साथी की बाइक लूटने और पुलिस के अभद्रता और रिपोर्ट न लिखने से खफा अधिवक्ताओं ने मंगलवार को उग्र प्रदर्शन किया। बेंचें डालकर कचहरी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया, तब वकील शांत हुए। आधे घंटे से ज्यादा चले प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


मंगलवार को कचहरी मार्ग पर वकीलों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सड़क जाम हो जाने से वहां से गुजरने वाले वाहनों की दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान पीड़ित दिबियापुर निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी कस्बे में ओवरब्रिज पर बाइक सवार दबंगों ने उन्हें घेर लिया। जमकर गालीगलौज कर बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर दिबियापुर थाना पहुंचे तो पुलिस ने बजाए रिपोर्ट दर्ज करने के उनके साथ अभद्रता की।

मंगलवार को वकीलों की ओर से लगाए गए जाम में आम लोग खासे परेशान रहे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी भास्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित वकीलों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान सीओ सिटी ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित वकील का मामला दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें