छोटी बहन बड़ी की सौतन बन गई। विरोध करने पर पति ने भी उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
गांव जमौली निवासी प्रीति उर्फ संतोषी पुत्री पुत्तन ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अजीतमल क्षेत्र के गांव शाहपुर तुमरिया निवासी प्रेमचंद्र पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। पति मीट का कारोबार करता है। उसकी तीन बेटियां हैं। पिछले साल उसके पति ने विवाहिता छोटी बहन को घर पर रख लिया। विरोध करने पर उसके पति ने बीते छह जून को उसे मारपीट कर बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि अब रात में मायके आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।