फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल की पाइप लाइन में डीजल चोरी की रिपोर्ट

Tue, 27 Sep 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
diesel theft - फोटो : Self
विज्ञापन
रामगढ़ में वाल्व लगाकर डीजल चोरी के मामले में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के आपरेशन आफीसर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डीजल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के ही किसी कर्मचारी की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


रविवार को रामगढ़ में जगदीश के खेतों से गुजरी हिंदुस्तान पैट्रोलियम की पाइप लाइन के आसपास डीजल फैला दिखा था। मौके पर पहुंचे एचपीसीएल के कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि पाइप लाइन में वाल्व लगाकर चोरी का प्रयास किया गया है। दो फुट का गड्ढा खोदकर पाइप लाइन में वाल्व लगा दिखा था। इस संबंध में एचपीसीएल के आपरेशन आफीसर अंकित सट्टी ने दिबियापुर थाने में प्वाइंट संख्या 367.2 किलोमीटर के पास वाल्व लगाकर तेल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शातिर दिमाग चोर दे रहे थे अंजाम
डीजल चोरी किसी शातिर दिमाग वाला गिरोह लंबे समय से कर रहा है। इसका पता कंपनी के कर्मियों की पड़ताल में लगा है। कंपनी के कर्मियों के अनुसार यदि एक बार में ज्यादा तेल चोरी किया जाए तो कंट्रोल रूम में प्रेशर डाउन होने से चोरी का पता चल जाएगा। वहीं रेवाड़ी से भेजे जाने वाले तेल एवं कानपुर में पहुंचने वाले तेल के माप में भी अंतर आ जाएगा। इससे चोरी का पता चल जाएगा। इसलिए शातिर दिमाग चोरों के गिरोह ने लंबे समय तक धीरे धीरे तेल चोरी करने का आइडिया अपनाया। आपरेशन आफीसर एचपीसीएल कानपुर ने माना कि  कंपनी का कोई वाल्व पाइप लाइन के रास्ते में नहीं लगा होता। रामगढ़ में लगा वाल्व काफी पुराना लग रहा है। बताया कि वाल्व हटाकर पाइप लाइन की रिपेयरिंग करने के उपकरण पहुंच गए हैं। मंगलवार को पाइप लाइन को रिपेयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें