फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू विस्थापितों ने मुंडन कराकर और पुतला जलाकर जताया विरोध

Sat, 23 Jun 2018 12:08 AM IST
भू विस्थापितों ने मुंडन कराकर और पुतला जलाकर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।  औरैया रोड पर स्थित गेल बिहार गेट के सामने 43 दिनों से भू विस्थापित बेरोजगार कल्याण समिति के द्वारा चलाये जा रहे अनशन में अनशनकारियों ने शुक्रवार  को सिर मुड़वाकर पुतला फुंका। अपनी मांगे मनवाने के लिए गेल के खिलाफ  नारे लगाए। अनशनकारियों ने कहा अनुमति मिलते ही आमरण अनशन करेगें।   
मालूम हो  बीते 7 मई  को भू विस्थापित बेरोजगार  कल्याण समिति के अध्यक्ष रामप्रताप के नेत्रत्व मेें गेल प्रशासन के खिलाफ  अनशन शुरू किया था। 43 दिन बीत जाने के बाद भी गेल प्रशासन  ने अभी तक उनकी मांगे नहीं मंानी है। जबकि  जनप्रतिनिधि, जिलाप्रशासन गेल के अधिकारियो से कई राउण्ड में वार्ता की थी। लेकिन कोई  हल नहीं निकला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान अनशनकारियों अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया था। वो बीमार भी हो गए थे, लेकिन गेल प्रशासन फिर भी चुप्पी साधे रहा। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को  सिर मुड़वा कर अर्धनग्न  प्रदर्शन करने और गेल के जीएम का पुतला दहन किया। अनशनकारी  जल्द ही आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें