न्यायालय के आदेश पर लखनपुर गांव निवासी पांच सगे भाइयों के खिलाफ लूट व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना तीन माह पुरानी है। सुखबीर पुत्र मौजी लाल निवासी लखनपुर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में मीना देवी पुत्री राम सूरत बगिया थाना सोनभद्र, जनपद मिर्जापुर के साथ हुई थी। 19 नवंबर 2016 को गांव के ही शिववीर सिंह, गोविंद सिंह, रामचंद्र ,मान सिंह, , विक्की पुत्रगण वंशलाल रात में घर में जबरन घुस आए। यह मारपीट करने लगे। घर में आंख के इलाज के लिए रखे 90 हजार रुपये लूट ले गए। यह मीना को खींच कर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पत्नी को खींच ले गए। पत्नी हजारों रुपये की कीमत के गहने पहने थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अपहरण व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।