फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक व आठ हजार रुपये लूटे

Wed, 06 Jul 2016 12:06 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
 बिधूना कोतवाली क्षेत्र के तहत गांव सरांय प्रथम के पास तीन लोगों ने युवक को रोककर उसकी बाइक व आठ हजार रुपये नगद लूट लिए। विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 बिधूना के डहरियापुर निवासी रनवीर सिंह पुत्र लखन सिंह ने बताया कि वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। सरांय प्रथम व पशुआ के बीच बमुराहा निवासी जोलू पुत्र कमलेश अपने दो साथियों के साथ मिले और उसे रोक लिया। इन लोगो ने उससे आठ हजार रुपये और बाइक लूट ली। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

तमंचा लगाकर 1450 रुपये लूटे  
बिधूना थानाक्षेत्र के रुरुगंज में सोमवार रात तमंचे के बल पर बदमाश एक युवक से 1450 रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। सुभानपुर लहतुइया, अछल्दा निवासी अशोक यादव ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी से लौटकर घर जा रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हे रोक लिया और तमंचा लगाकर उनसे 1450 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने रुरुगंज चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी तो चौकी इंचार्ज सतेंद्र ने मौके पर जाकर तलाश शुरू की। दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। चौकी इंचार्ज सतेंद्र ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें