शहर के यमुना रोड स्थित दो आरा मशीनों पर डीएम, एसपी ने छापामार अभियान चलाया। मानक के विपरीत लकड़ी बेचे जाने एवं कागजात न दिखाए जाने की सूरत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश एसडीएम को दिए हैं।
सोमवार देर शाम डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने यमुना रोड स्थित दो आरा मशीनों पर छापा मारा। यहां पर उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुला कर लकड़ी की नाप तोल कराई। इसके अलावा अवैध कब्जे है कि नहीं इसकी भी जानकारी की।
लकड़ी के संबंध में बारीकी के जानकारी किए जाने के लिए डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलवाया। इसके अलावा विद्युत एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर क्षमता से अधिक बिजली सप्लाई होते पाई। जिस पर डीएम ने संबंधित संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी।