थानापुलिस द्वारा प्लांट से मुक्त कराए गए मजदूरों को घर भेजा गया
- फोटो : amarujala
दिबियापुर। सीमेंट टाइल्स प्लांट में सहरानपुर के पांच श्रमिकों को बंधक बनाकर काम कराने की शिकायत पर पुलिस ने पांचों श्रमिकों को छुड़ाया। यह सभी श्रमिक सहारनपुर के रहने वाले है। इन श्रमिकों को फैक्ट्री लाने वाला ठेकेदार फरार है। हालांकि इन मजदूरों को लाने वाले ठेकेदार का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
मालूम हो कि ग्राम लखनापुर की एक टाइल्स प्लांट में पीड़ित पांच श्रमिक करीब छह माह से काम कर रहे थे। ठेके के इन श्रमिकों का भुगतान ठेकेदार के खाते में होता था। सहारनपुर निवासी
इनके रुपए ठेकेदार के खाते में जमा होते थे।
जबकि ठेकेदार मजदूरों के घर पर रुपए पहुंचा देता था। पिछले माह के रुपए ठेकेदार ने मजदूरों के घर पर नहीं पहुंचाए तो मजदूरों के परिजनों ने हाईकोर्ट में बंधक बनाकर काम कराने की याचिका डाली। हाईकोर्ट ने इस संबंध में औरैया पुलिस को इन श्रमिकों की रिहाई कराने का आदेश दिया। शुक्रवार को इस मामले की जांच के लिए सीओ औरैया बंदना सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी टाइल्स के प्लांट पर पहुंचे थे। यहां से सहारनपुर के तगड़ी रामगढ़ निवासी खलील पुत्र अलीमुद्दीन, इकरार पुत्र जबरदीन, अरसाद पुत्र इमरान, तौसीक पुत्र मुर्सरफ एवं आसिक पुत्र अलताब को रिहा कराया गया। इन श्रमिकों ने बताया कि उनको ठेकेदार इसरार पुत्र शौकत अली छह माह पूर्व लेकर आया था। सभी को यहां छोड़ने के बाद से वह फरार है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि पांचाें श्रमिकों को रिहा कराकर उनके घर रवाना कर दिया गया।