फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से एजेंसी मालिक और कर्मचारी की मौत

Sat, 15 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बर्फ एजेंसी मालिक व एक कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे में मृतकों के परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के सामने मोहल्ला आर्य नगर में आवास विकास कालोनी निवासी विकास अग्रवाल (35) पुत्र राकेश चंद्र अग्रवाल बर्फ की एजेंसी है। जहां पर रोजाना बाहर से आने वाली बर्फ को हाथ ठेली के माध्यम से कई कर्मचारियों के माध्यम से बेचता था। शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे एजेंसी पर बर्फ लेकर गाड़ी आई। इसकी सूचना गाड़ी चालक ने विकास को फोन से दी। सूचना पर विकास एजेंसी पर पहुंचा। विकास एजेंसी में जाने लगा। इसी दौरान हाथ ठेली में लगे फ्रीजर को चार्ज करने के लिए बिछाए गए बिजली के तारों में उसका पैर उलझ गया। इससे विकास हाथ ठेली पर जा गिरा और करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगा। इसी बीच एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी ग्राम गौहानी निवासी छोटे लाल (30) पुत्र कल्लू ने विकास की चीख सुनी और दौड़ पड़ा।

लेकिन उसका भी पैर अचानक सड़क से टकरा गया। इससे छोटे भी वहां खड़ी हाथ ठेली पर गिरा और करंट की चपेट में आ गया। दोनों के गिरने से हुए शोरशराबा सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकले। जहां दोनों को करंट की चपेट में आते देख डंडे के सहारे हटाने का प्रयास किया। बाद में बिजली के तारों को काटकर आपूर्ति बंद की। बिजली बंद होते ही विकास और छोटे गिर गए। मोहल्ले के लोगों ने उनके परिजनों को  सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों दहाड़ मारकर गिर पड़े। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें