मृतक रमाशंकर तिवारी फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
अछल्दा (औरैया)। विकास खंड के नल्हूपुर गांव में बिजली के करंट से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र की मौत हो गई।
वहीं कई घरों केे बिजली उपकरण भी फुंक गए। लोगाें ने बिजली विभाग को सूचना दी। जिसके बाद आपूर्ति रोकी जा सकी।
ग्राम नल्हूपुर में शनिवार सुबह हाईटेशन का तार टूटककर ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा। वहीं घर पर सो रहे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सोेने लाल का पुत्र रमाशंकर तिवारी के पैर में टेबिल फैन छू गया। तभी करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में करंट दौड़ने से अफरा तफ री मच गई।करंट से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित के घर का पंखा फुं क गया। दिनेश कुमार, विजय कुमार, सनोज कुमार सहित ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक ने अभी हाल में निकली पुलिस भर्ती की परीक्षा पास कर ली थी। वह मेडिकल परीक्षण के लिए जाने वाला था। मौत से परिजनों एवं ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल है।