फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार बाइक से रुपयों भरा झोला पार

Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में खाली झोला दिखाता पीड़ित युवक शिशुपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बीच बाजार चोर ने बाइक से रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।  अयाना थाना क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी शिशुपाल दूध डेयरी का काम करता है। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे उसने होमगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 19 हजार रुपये निकालकर बाइक में टंगे झोले में डाल दिए। गल्ला मंडी के पास शिशुपाल एक दुकान से कुछ सामान खरीदने लगा। इसी बीच चोर ने उसकी बाइक में टंगा झोला पार कर दिया। जब शिशुपाल बाइक के पास पहुंचा तो झोला नहीं मिला। इधर-उधर ढूंढने पर सड़क किनारे खाली झोला पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें