कोतवाली में खाली झोला दिखाता पीड़ित युवक शिशुपाल
- फोटो : amar ujala
बीच बाजार चोर ने बाइक से रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अयाना थाना क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी शिशुपाल दूध डेयरी का काम करता है। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे उसने होमगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 19 हजार रुपये निकालकर बाइक में टंगे झोले में डाल दिए। गल्ला मंडी के पास शिशुपाल एक दुकान से कुछ सामान खरीदने लगा। इसी बीच चोर ने उसकी बाइक में टंगा झोला पार कर दिया। जब शिशुपाल बाइक के पास पहुंचा तो झोला नहीं मिला। इधर-उधर ढूंढने पर सड़क किनारे खाली झोला पड़ा मिला।