फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या में सिपाही गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2016 12:11 AM IST
औरैया
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अटसू में 21 अक्टूबर की रात युवती का शव मिला था। सुबह पहचान होने पर हंगामा कट गया। मृतका की मां ने कोर्ट मैरिज कर चुके प्रेमी सिपाही सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सिपाही हमीरपुर में एसपी कार्यालय में तैनात था। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अटसू निवासी पूजा पुत्री कन्हैया सिंह राजपूत कानपुर में रह रही थीं। वह करवाचौथ को मां के साथ अटसू स्थित अपने घर आई थीं। मां वापस कानपुर चली गईं। वह घर में ही रुक गईं। 22 नवंबर की सुबह पूजा का शव मकान के पीछे मिला। पूजा की मां श्रीदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बेटी ने इसी साल जोरन पुर्वा व हाल निवासी दिबियापुर सुनील राजपूत पुत्र गोविंद सिंह  उर्फ  मुन्नू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। सिपाही सुनील दूसरी जगह शादी करना चाहता था। इसी से उसने बेटी की हत्या की।

पूजा की मां की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, उसके भाई अरुण व दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद सुनील की लोकेशन ट्रेस की गई तो वारदात की रात मौके पर निकली। इसके बाद सुनील हमीरपुर एसपी कार्यालय से फरार होे गया। उसका एक मोबाइल हमीरपुर आवास पर मिला। इससे वह पूजा से बात करता था। दूसरा मोबाइल बंद था। पुलिस सर्विलांस से उसकी तलाश में जुटी थी। अन्य परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार को सुनील को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। अजीतमल कोतवाल  संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें