फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Mar 2017 12:05 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
फफूंद कस्बे में चोरी का आरोप लगाकर दलित युवक को पीटने का मामला गरमा गया है। एनटीपीसी एससीएसटी कर्मचारी एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम ने आईजी को मामले में शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद बुधवार दोपहर एसपी के निर्देश पर फफूंद पुलिस ने युवक के पीटने के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जबकि मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी व पीड़ित का 151 में चालान कर दिया था।
विज्ञापन


फफूंद में मोहल्ला मोतीपुर निवासी सरनाम सिंह कुशवाहा के लड़के का तिलक समारोह चल रहा था। मोहल्ले के युवक व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले का ही युवक मोनू चक भी कार्यक्रम में पहुंचा। डांस कर रहे युवकों में किसी की चेन टूट कर गिर गई। इस पर युवकों ने कार्यक्रम देख रहे युवक पर चोरी का आरोप लगाया। उसे घर के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा। युवक को सिगरेट से जलाया। कूल्हे पर खौलता पानी डाल दिया। परिजन जब पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने युवक का 151 में चालान कर दिया।

अमर उजाला में खबर छपी तो एनटीपीसी एससीएसटी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम व नीरज चक उच्चाधिकारियों तक मामले को ले गए। राधेश्याम ने ट्विटर पर आईजी व डीजीपी को मामला भेजा। इसके बाद फफूंद थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने मामले के आरोपी श्याम सुंदर, शैलेंद्र, जयनारायन, भारत सिंह, सरनाम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें