किशनी रोड पर एरवाकटरा की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर खड़्ड में गिर गई। कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चालक व मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वह शव को अपने साथ ले गए।
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मुर्रा निवासी वीरेंद्र नारायण(78) पांडेय भाई रमेश पांडेय(70) के साथ मारुति कार से रसूलाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर रठगांव के पास चालक रामवीर ने नियंत्रण खो दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ टैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। मारुति को खड्ड में गिरता देख आस- पास के लोग दौड़ पड़े। वीरेंद्र नारायण पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक रामवीर व रमेश घायल थे। लोगों ने इन्हें कार से बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। यह शव को अपने साथ गांव ले गए।